देश की खबरें | बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने अपनी पहचान छुपाकर और शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु, 23 जनवरी पुलिस ने अपनी पहचान छुपाकर और शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, इकरा जीवनी नामक महिला पिछले साल भारत-नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी।

उन्होंने कहा कि महिला की शादी उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव से हुई है, जिससे वह एक गेमिंग ऐप के जरिए मिली थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों ऐप पर मिले और प्यार हो गया और बाद में शादी करने का फैसला किया। इसके बाद वह कुछ महीने पहले नेपाल आ गई जहां उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद यह जोड़ा भारत-नेपाल सीमा पार कर भारत आया और बिहार पहुंचा।

यादव इकरा जीवनी को बेंगलुरु ले आया, जहां वह एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और दंपति ने जुन्नासंद्रा में एक मकान किराए पर लिया। यादव ने इकरा जीवनी का नाम बदलकर रवा यादव करने के बाद उसे अपनी पत्नी बताते हुए उसका आधार कार्ड भी बनवाया और बाद में महिला ने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया।

उसकी पहचान तब सामने आई जब खुफिया ब्यूरो ने इकरा जीवनी का पता लगाया, क्योंकि वह पाकिस्तान में अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, जिससे देश का खुफिया विभाग सतर्क हो गया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दंपति के बारे में जानकारी जुटाई और उनके घर पर छापा मारा। पुलिस ने कहा कि उनसे पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इकरा जीवनी को बाद में एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने बाद में उसे महिलाओं के लिए बने सरकारी आश्रय गृह में भेज दिया और मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले के संबंध में विदेशी अधिनियम की प्रासंगिक धारा और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मकान मालिक गोविंदा रेड्डी के खिलाफ भी विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो पुलिस को अपने भवन में अवैध रूप से रह रहे विदेशी के बारे में सूचित करने में विफल रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\