देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम स्थानों पर फिर की गोलाबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी करके लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 18 सितंबर पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी करके लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आक्रामक व्यवहार का मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls: चुनावों में एक-दूसरे को मात देने के लिए कांग्रेस और बीजेपी को अपनों से ज़्यादा दूसरों पर भरोसा.

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।’’

पाकिस्तानी बलों ने इस महीने अब तक 31 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है।

यह भी पढ़े | गूगल प्ले स्टोर पर फिर से उपलब्ध हुआ Paytm, नियमों के उल्लंघन के चलते आज हटा दिया गया था: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बालाकोट सेक्टर में बृहस्पतिवार को भी पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी समेत दो जवान घायल हो गए थे।

इससे पहले, राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी बलों द्वारा दो सितंबर को संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट