खेल की खबरें | पाकिस्तान चार विकेट से जीता, श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ गेंद रहते चार विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

लाहौर, 14 फरवरी पाकिस्तान ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ गेंद रहते चार विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

पाकिस्तान ने शनिवार को दूसरे टी20 में छह विकेट से जीत हासिल की थी।

दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद डेविड मिलर की नाबाद 85 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 164 रन बनाये।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर जीत हासिल की। उसके लिये मोहम्मद रिजवान ने 42 और कप्तान बाबर आजम ने 44 रन बनाये।

अंत में मोहम्मद नवाज ने 11 गेंद में दो चौके और एक छक्के से 18 रन और हसन अली ने सात गेंद में एक चौके और दो छक्के से नाबाद 20 रन बनाये।

मोहम्मद नवाज को मैन आफ द मैच चुना गया जिन्होंने नाबाद 18 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू