विदेश की खबरें | पाकिस्तान 12 महीनों में एफएटीएफ की नयी कार्य योजना को लागू करेगा :पाकिस्तानी मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) द्वारा दी गई नयी कार्य योजना को वह 12 महीने में लागू करेगा।

इस्लामाबाद, 25 जून पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) द्वारा दी गई नयी कार्य योजना को वह 12 महीने में लागू करेगा।

धन शोधन गतिविधियों और आतंकवाद को मुहैया होने वाले धन की निगरानी करने वाले इस वैश्विक संगठन द्वारा पाकिस्तान को ‘ग्रे (संदिग्ध)’ सूची में बरकरार रखे जाने के बाद यह बयान आया है।

धन शोधन पर रोक लगाने में पाकिस्तान के नाकाम रहने को लेकर एफएटीएफ ने यह कदम उठाया है। उसने पाकिस्तान से हाफिज सईद और मसूद अजहर सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी संगठनों के कमांडरों तथा वरिष्ठ नेताओं को अभियोजित करने कहा है।

एफएटीएफ ने पाकिस्तान को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कमियों को भी दूर करने करने कहा है।

संघीय ऊर्जा मंत्री हम्माद अजहर के हवाले से जियो टीवी ने कहा , ‘‘पिछली कार्य योजना आतंकवाद रोधी थी और नयी कार्य योजना धन शोधन रोधी होगी। ’’

मंत्री ने कहा कि सरकार धन शोधन रोधी योजना में जिक्र किये गये बिंदुओं को अगले 12 महीने में लागू करेगी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों में जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर, लश्कर ए तैयबा के संस्थापक सईद और इसके संचालन कमांडर जकीउर रहमान लख्वी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\