देश की खबरें | पाकिस्तान को अपने पापों की भारी कीमत चुकानी होगी : रवींद्र रैना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान में तब्दील कर देना चाहता है, लेकिन पड़ोसी देश आंतकवादी गतिविधियों को अगर प्रयोजित करने से बाज नहीं आता है तो उसे अपने किये पापों की भारी कीमत चुकानी होगी।

श्रीनगर, 16 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान में तब्दील कर देना चाहता है, लेकिन पड़ोसी देश आंतकवादी गतिविधियों को अगर प्रयोजित करने से बाज नहीं आता है तो उसे अपने किये पापों की भारी कीमत चुकानी होगी।

रैना ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘शांति, मानवता और कश्मीर के दुश्मनों ने एक बार फिर घाटी में खून बहाया है। कुछ लोग कश्मीर में शांति और खुशी नहीं चाहते हैं।’’

वह अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में प्राण गंवाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग इलाके के गदोले में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो अधिकारियों सहित सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए थे।

रैना ने कहा, ‘‘जो हुआ है उसपर हमें अफसोस है।हमारे बहादुर जवानों ने अपने लोगों और अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण दिए हैं। जिन लोगों ने ये पाप किए हैं उन्हें उनकी करनी की सजा मिलेगी।’’

अनंतनाग में लगातार चौथे दिन मुठभेड़ जारी रहने और बारामूला के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रगाह में तब्दील कर देना चाहता है और इसलिए यहां खून बहा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ लोग कश्मीर में शांति और समृद्धि नहीं चाहते हैं। जब यहां लोग शांति और खुशी से रहते हैं तो हमारे पड़ोसी देश को पीड़ा होती है। पाकिस्तान चाहता है कि कश्मीर कब्रगाह में तब्दील हो जाए और खून बहता रहे। उन्हें इन पापों की कीमत चुकानी होगी । अगर उन्होंने ऐसे पाप करने बंद नहीं किए तो आने वाले दिनों में उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी।’’

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को गारंटी देनी चाहिए कि अगर वार्ता बहाल होती है तो पड़ोसी देश आतंकवाद को प्रयोजित करना बंद कर देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत ने हमेशा दुनिया के सभी देशों से बातचीत की है। लेकिन कौन गांरटी देगा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू होने से यह आतंकवाद बंद हो जाएगा? क्या अब्दुल्ला गारंटी देंगे कि वार्ता शुरू होने के बाद पाकिस्तान आतंकवाद बंद कर देगा?’’

रैना ने कहा, ‘‘(पूर्व प्रधानमंत्री) अटल बिहारी वाजपेयी वार्ता के लिए बस से लाहौर गए थे लेकिन उसके बाद क्या हुआ? करगिल पर हमला किया गया। वाजपेयी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति को आगरा आने का निमंत्रण दिया लेकिन उसके बाद क्या हुआ? भारत की संसद पर हमला किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\