देश की खबरें | पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में पाकिस्तानी रेंजर्स ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करके तथा गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 13 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में पाकिस्तानी रेंजर्स ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करके तथा गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उनके अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और इस तरफ किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के कच्छ के ढोर्दो जाएंगे: 13 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पुंछ के डेगवार सेक्टर में (रविवार) शाम करीब पौने छह बजे पाकिस्तान (सेना) ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलियां चलाना शुरू कर दिया और मोर्टार दागे। ’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और आखिरी खबर आने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी रही।

यह भी पढ़े | Road Accident in Hyderabad: हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत- देखें वीडियो.

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में भी पाकस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे हीरानगर सेक्टर के पंसार सीमा चौकी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई, जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रविवार तड़के पौने चार बजे तक जारी रही, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को भूमिगत बंकरों में रात काटनी पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारण भारतीय पक्ष में किसी के प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड