देश की खबरें | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर बगैर उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

जम्मू, छह जून पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर बगैर उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा की पहरेदारी कर रहे भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: बारामूला के सोपोर इलाके में आतंकियों की गोली से युवक की मौत: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से पुंछ जिले के किरनी एवं कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय थल सेना ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: तमिलनाडु में गर्भवती हथिनी को शिक्षकों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि.

इससे पहले, पाकिस्तानी रेंजर ने करोल मटराई और चंदवा में सीमा पार से शुक्रवार देर रात करीब 12.45 बजे गोलीबारी शुरू की। सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शनिवार तड़के तीन बजे तक चली।

गोलीबारी से सीमावर्ती इलाके के निवासियों में दहशत फैल गई, जिन्हें अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में रात बितानी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी