विदेश की खबरें | पाकिस्तान बलात्कार के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए स्थापित करेगा विशेष अदालतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार बलात्कार के मामलों की त्वरित सुनवाई के वास्ते विशेष अदालतें स्थापित करने के लिए अगले सप्ताह एक अध्यादेश जारी करने वाली है। मीडिया में यह खबर आयी है।

इस्लामाबाद, 15 नवंबर पाकिस्तान सरकार बलात्कार के मामलों की त्वरित सुनवाई के वास्ते विशेष अदालतें स्थापित करने के लिए अगले सप्ताह एक अध्यादेश जारी करने वाली है। मीडिया में यह खबर आयी है।

प्रधानमंत्री के सलाहकार (संसदीय मामलों के) बाबर अवान ने डॉन न्यूज से कहा कि इस प्रस्तावित कानून के तहत बलात्कार के मामलों की जांच साधारण पुलिस अधिकारी नहीं करेंगे बल्कि उपमहानिरीक्षक या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर के राजपत्रित अधिकारी ऐसे मामलों की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़े | ईरान के विदेश मंत्रालय ने अलकायदा नेता की हत्या की खबर से किया इनकार.

अवान ने कहा कि प्रस्तावित कानून में मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कदम भी सुझाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर घोषणा की थी कि सरकार ने ‘सारी खामियों को दूर करते हुए बलात्कार विरोधी एक सख्त एवं समग्र अध्यादेश’ लाने की योजना बनायी है।

यह भी पढ़े | Diwali 2020: कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय-अमेरिकियों के दिवाली उत्सव को किया फीका.

विधायी मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति के सदस्य अवान ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की हालिया घटनाओं को लेकर बहुत चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश का मसौदा प्रधानमंत्री द्वारा अपनी कानूनी टीम को दिये गये विभिन्न निर्देशों के तहत तैयार किया गया है। इसमें पीडिता को सुरक्षा पर जोर दिया गया है ताकि उसकी व्यक्तिगत पीड़ा सार्वजनिक नहीं हो। इसके अलावा गवाहों की सुरक्षा भी भी जोर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now