विदेश की खबरें | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आईईडी विस्फोट में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 18 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक पुलिस वाहन के आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 15 अप्रैल पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक पुलिस वाहन के आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि यह विस्फोट मस्तुंग जिले में बलूचिस्तान कॉन्स्टैबुलरी के एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया। उन्होंने बताया कि इस वाहन में सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 घायलों को क्वेटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बलूचिस्तान कॉन्स्टैबुलरी प्रांतीय पुलिस सेवा का हिस्सा है।

रिंद ने बताया कि बलूचिस्तान कॉन्स्टैबुलरी के इन पुलिसकर्मियों को बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल के एक धरने के लिए तैनात किया गया था। ये धरना बलूच नेताओं और बीएनपी-एम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमले की जांच कर जा रही है।

किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी अक्सर प्रांत में सुरक्षा बलों पर हमला करती रहती है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की और अधिकारियों को घायलों के लिए तत्काल उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शरीफ ने साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जतायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\