खेल की खबरें | बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर पाकिस्तान ने टी20 श्रृंखला में अजेय बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर महज 108 रन बना सकी। जमां ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर 11 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। 

बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर महज 108 रन बना सकी। जमां ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर 11 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। 

लक्ष्य का पीछा करते समय पाकिस्तान ने तीसरे ओवर में मुस्तफिजुर रहमान (12 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर कप्तान बाबर आजम (एक रन) का विकेट गंवा दिया लेकिन जमां और रिजवान ने शानदार साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

मैन ऑफ द मैच जमां ने 51 गेंद की नाबाद पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े। रिजवान ने 45 गेंद में चार चौके की मदद से 39 रन बनाये। हैदर अली छह रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले शाहीन शाह अफरीदी (15 रन देकर दो विकेट) और शादाब खान (22 रन देकर दो विकेट) की अगुवाई में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर शुरू से शिकांजा कसे रखा।

नजमुल हसन शंटो (40 रन) और अफीफ हुसैन (20 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की लेकिन इन दोनों के अलावा कप्तान महमूदुल्लाह (12) और नुरुल हसन (11) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम, हारिस रउफ और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिये।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को पहले मैच को चार विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच सोमवार को खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट