विदेश की खबरें | गिलानी की मृत्यु पर कथित निन्दनीय आचरण को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के राजनय प्रभारी को अपने विदेश कार्यालय में तलब किया और कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत पर कथित निन्दनीय आचरण को लेकर आपत्ति जताई।

इस्लामाबाद, तीन सितंबर पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के राजनय प्रभारी को अपने विदेश कार्यालय में तलब किया और कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत पर कथित निन्दनीय आचरण को लेकर आपत्ति जताई।

लंबी बीमारी के बाद गिलानी (91) की बुधवार रात श्रीनगर स्थित उनके आवास पर मृत्यु हो गई थी। दशकों तक अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े रहे पाकिस्तान समर्थक नेता को उनके आवास के निकट दफना दिया गया था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि गिलानी के शव के संदर्भ में भारतीय सुरक्षाबलों के आचरण को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय राजनय प्रभारी के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई।

इस्लामाबाद का आरोप है कि भारत का आचरण अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन था।

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि इस आचरण पर विरोध करनेवाले कश्मीरियों के खिलाफ भारतीय सुरक्षाबलों ने अत्यधिक बल प्रयोग किया।

इसने कहा, ‘‘भारतीय राजनय प्रभारी से जोर देकर कहा गया कि भारत ऐसा कोई काम न करे जिससे क्षेत्रीय शांति को और खतरा हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी