विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने अफगान राजनयिक को तलब करके प्रमुख आतंकवादी को सौंपने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अफगान राजनयिक मिशन के प्रमुख को तलब किया और कथित तौर पर उनके देश में छिपे एक प्रमुख आतंकवादी हाफिज गुल बहादुर के प्रत्यर्पण की मांग की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 28 नवंबर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अफगान राजनयिक मिशन के प्रमुख को तलब किया और कथित तौर पर उनके देश में छिपे एक प्रमुख आतंकवादी हाफिज गुल बहादुर के प्रत्यर्पण की मांग की।

सेना ने सोमवार को कहा था कि रविवार को खैबर-पख्तूनख्वा के बन्नू इलाके में आत्मघाती हमले के लिए बहादुर का समूह जिम्मेदार था। हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवानों सहित 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

सेना ने कहा था कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आत्मघाती हमलावर की पहचान एक अफगान नागरिक के रूप में हुई, जिसका मकसद सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाना था।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर में कहा गया है कि अफगान राजनयिक ने हमले की कड़ी निंदा की और तालिबान सरकार को गंभीर चिंता व्यक्त करने को कहा।

सूत्रों से पता चला है कि अफगान प्रतिनिधि ने चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें बन्नू हमले की पूरी जांच और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शामिल है।

अफगान तालिबान के प्रतिनिधि को हाफिज गुल बहादुर को पकड़कर पाकिस्तान को सौंपने के लिए कहा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू