विदेश की खबरें | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिंदुओं को दिवाली की बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को देश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को रोशनी के पर्व दिवाली की बधाई दी।

इस्लामाबाद, 14 नवंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को देश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को रोशनी के पर्व दिवाली की बधाई दी।

उन्होंने अपनी शुभकामनाएं ट्विटर पर सादे संदेश में दिया।

यह भी पढ़े | आतंकी संगठन Al Qaeda का सकेंड नंबर का सरगना मोहम्मद अल-मसरी ईरान में ढेर, पुष्टि का इंजतार.

खान ने लिखा, ‘‘ हमारे सभी हिंदू नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं।’’

उल्लेखनीय है कि पूरे पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों को सजाकर हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह से दिवाली मना रहे हैं।

यह भी पढ़े | Jameela Jamil ने किया खुलासा, कहा- कभी मैं भी महिला विरोधी हुआ करती थी.

जियो न्यूज ने बताया कि मंदिरों में विशेष पूजा होगी और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी।

हिंदू समुदाय के लोग रात को दीये जलाएंगे और पटाखे जलाकर त्योहार मनाएंगे।

खबरों के मुताबिक कराची, लाहौर और अन्य शहरों के अलावा मटियारी, तांडो अल्लाहयार, टांडो मुहम्मद खान, जमशोरो बादिन, संघार, हाला, टांडा आदम और शहादपुर में भी दिवाली मनाई जा रही है।

पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है और आधिकारिक आकलन के मुताबिक देश में करीब 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय देश में 90 लाख हिंदुओं के होने की बात करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now