खेल की खबरें | पाकिस्तान 2023 एशिया कप में भारत की मेजबानी को लेकर आशावादी : मनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी 2023 में एशिया कप में भारत की मेजबानी को लेकर आशावादी हैं और उन्हें उम्मीद है कि तब तक दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनीतिक रिश्तों में सुधार होगा।

कराची, 18 मार्च पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी 2023 में एशिया कप में भारत की मेजबानी को लेकर आशावादी हैं और उन्हें उम्मीद है कि तब तक दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनीतिक रिश्तों में सुधार होगा।

मनी ने सूचित किया कि श्रीलंका 2022 में एशिया कप की मेजबानी करेगा और इस तरह उन्होंने इस साल जून में महाद्वीपीय टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘2022 में श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी करेगा और 2023 में पाकिस्तान इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। मैं आशावादी हूं कि तब तक दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्तों में भी सुधार हो जायेगा और इससे भारतीय टीम के पाकिस्तान आने का रास्ता भी साफ होगा। ’’

उन्होंने बुधवार को ‘जंग’ अखबार को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हाल के दिनों में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं और उम्मीद करते हैं कि रिश्तों में सुधार होगा। ’’

मनी ने कहा कि अगर भारतीय टीम उनके देश का दौरा करती है तो यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिये बड़ी सफलता होगी।

उन्होंने साथ ही कहा कि एशिया कप 2021 के आयोजन की संभावना नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के पास पीएसएल छह के मैचों के कारण समय नहीं होगा और भारत भी न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में व्यस्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड