पेशावर, दो नवम्बर पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा सरकार के एक मंत्री ने विपक्षी दलों के एक गठबंधन से प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेशावर में अपनी आगामी रैली आतंकवादी हमले की आशंका के चलते स्थगित करने का आग्रह किया है।
पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) 11 विपक्षी दलों का एक गठबंधन है जिसका गठन 20 सितंबर को किया गया था। इस गठबंधन ने खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) सरकार को हटाने के लिए एक ‘‘कार्य योजना’’ के तहत तीन चरणों वाला एक सरकार विरोधी आंदोलन शुरू किया है।
यह भी पढ़े | Kabul University Firing: काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को घेरा.
पीडीएम ने इससे पहले गुजरांवाला, कराची और क्वेटा में रैलियां की थीं और उसकी योजना 22 नवंबर को पेशावर में अपना अगला प्रदर्शन करने की है।
प्रांत के श्रम एवं संस्कृति मंत्री शौकत यूसुफजई ने गठबंधन से सुरक्षा खतरों के कारण इस रैली को स्थगित करने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: एक हजार से अधिक प्रख्यात भारतवंशी ने दिया बाइडेन-हैरिस को समर्थन.
पीडीएम के नेताओं ने श्रम मंत्री के अनुरोध को नजरअंदाज किया और इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि यूसुफज़ई का कद वैसा नहीं है कि वह विपक्षी नेताओं से रैली को स्थगित करने के लिए कहें।
विपक्षी गठबंधन ने आरोप लगाया है कि सेना ने दो साल पहले चुनाव में धांधली करके खान को सत्ता में बैठाया था।
पाकिस्तान की सेना ने राजनीति में हस्तक्षेप से इनकार किया है। वहीं, खान ने इस बात से भी इनकार किया कि सेना ने उन्हें चुनाव जीतने में मदद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY