विदेश की खबरें | पाकिस्तान टीटीपी की अफगानिस्तान स्थित पनाहगाहों को बना सकता है निशाना : रक्षामंत्री आसिफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि हाल में सेना द्वारा शुरू किये गये आतंकवाद रोधी अभियान के तहत अफगानिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन टीटीपी की पनाहगाहों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 28 जून पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि हाल में सेना द्वारा शुरू किये गये आतंकवाद रोधी अभियान के तहत अफगानिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन टीटीपी की पनाहगाहों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

उन्होंने इसी के साथ प्रतिबंधित संगठन से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया क्योंकि इसके लिए कोई ‘सामान आधार’नहीं है।

सरकार ने पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन अज्म-ए-इश्तेहकाम’ शुरू करने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के बढ़ते खतरे से निपटना है। टीटीपी के आतंकवादियों को अफगान तालिबान द्वारा अपनी जमीन का इस्तेमाल करने के लिए कथित तौर पर दी गई मौन सहमति की वजह से पाकिस्तान पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक आसिफ ने वॉइस ऑफ अमेरिका को दिए साक्षात्कार में कहा कि आतंकवाद रोधी अभियान शुरू करने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है।

अमेरिका के सरकारी समाचार नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारक से उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में स्थित टीटीपी की पनाहगाहों को निशाना बनाया जा सकता है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ नहीं होगा क्योंकि अफगानिस्तान आतंकवाद का ‘निर्यात’पाकिस्तान में कर रहा है एवं ‘निर्यातकों’ को वहां शरण दी जा रही है।

आसिफ ने कहा कि टीटीपी पड़ोसी देश से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि उसके कुछ हजार सदस्य देश में रहकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने प्रतिबंधित संगठन से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि इसके लिए कोई समान आधार नहीं है।

खबरों के मुताबिक आसिफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्ववर्ती सरकार को तालिबान आतंकवादियों के देश में पुनर्वास कराने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि खान नीत पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) सरकार बातचीत के बाद करीब चार से पांच हजार तालिबान को वापस लेकर आई। अगर वह प्रयोग सफल हुआ तो हमें बताएं हम उसकी पुनरावृत्ति कर सकते हैं।

‘ऑपरेशन अज्म-ए-इश्तेहकाम’ की विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचना पर आसिफ ने कहा कि उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा।

टीटीपी या पाकिस्तान तालिबान कई आतंकवादी संगठनों का साझा मंच है जिसकी स्थापना 2007 में की गई थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तान में सख्त शरिया कानून लागू करना है। संगठन को अलकायदा और अफगान तालिबान का करीबी माना जाता है और देश में कई आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\