शादाब खान के 20 गेंद के अर्धशतक से पाकिस्तान ने बनाये नौ विकेट पर 185 रन

शादाब खान की 22 गेंद में 52 रन की आक्रामक पारी की बदौलत पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया.

Shadab Khan

सिडनी, 3 नवंबर : शादाब खान की 22 गेंद में 52 रन की आक्रामक पारी की बदौलत पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया. शादाब के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 35 गेंद में 51 रन बनाये और पारी को संभाला जब सातवें ओवर में पाकिस्तानी टीम चार विकेट पर 43 रन बनाकर जूझ रही थी. शादाब ने 20 गेंद में 50 रन पूरे किये जिसमें चार छक्के और तीन चौके जड़े थे. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम मौजूदा टूर्नामेंट में फिर अच्छी शुरूआत करने में विफल रही जिसने पहले हीओवर में मोहम्मद रिजवान का विकेट गंवा दिया जो वेन पार्नेल की गेंद पर बोल्ड हुए.

चोटिल फखर जमां की जगह टीम में शामिल किये मोहम्मद हैरिस ने आते ही गेंद सीमारेखा के पार कराने की कोशिश शुरू कर दी. उन्होंने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 11 गेंद में 28 रन बनाये. लेकिन वह एनरिच नोर्किया की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये. हैरिस ने रिव्यू लिया लेकिन फैसला नहीं बदला जिससे एक समय एक विकेट पर 38 रन के स्कोर से पाकिस्तान का स्कोर दो ओवर के अंदर चार विकेट पर 43 रन हो गया. फॉर्म में चल रहे इफ्तिखार ने मोहम्मद नवाज (22 गेंद में 28 रन) के साथ मिलकर पारी संभाली जिसमें इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिये 52 रन की भागीदारी बनी. लेकिन बायें हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी ने नवाज को पगबाधा आउट कर यह साझेदारी तोड़ी. यह भी पढ़ें : SA Wickets Video Highlights: शाहीन अफरीदी ने किए दो घातक हमले, खतरनाक डी कॉक और रोसौव को भेजा पवेलियन

नवाज ने अपनी पारी के दौरान चार बार गेंद सीमारेखा के पार करायी और एक छक्का जड़ा. फिर शादाब क्रीज पर उतरे जिन्होंने इफ्तिखार के साथ मिलकर आते ही तेजी से रन जुटाना शुरू कर दिया. इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 36 गेंद में 82 रन की भागीदारी निभायी और टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की. दक्षिण अफ्रीका के लिये एनरिच नोर्किया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर चार विकेट झटके जबकि कागिसो रबाडा, पार्नेल, लुंगी एनगिडी और शम्सी ने एक एक विकेट हासिल किये.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\