विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय लैंगिक नीति रूपरेखा की शुरुआत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने मंगलवार को देश की राष्ट्रीय लैंगिक नीति रूपरेखा की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देश में महिलाओं को सशक्त बनाना और सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।
इस्लामाबाद, आठ मार्च पाकिस्तान ने मंगलवार को देश की राष्ट्रीय लैंगिक नीति रूपरेखा की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देश में महिलाओं को सशक्त बनाना और सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू की गई रूपरेखा, योजना, विकास और विशेष पहल मंत्रालय द्वारा तैयार की गई तथा विभाग के मंत्री असद उमर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इसका अनावरण किया।
उमर ने कहा, ‘‘इस प्रारूप का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं को समृद्ध और प्रगति के लिए समान अवसर प्रदान करना है।’’
उमर ने रूपरेखा के अनावरण के दौरान लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए कानून के क्रियान्वयन की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति सुरक्षित महसूस नहीं करता है तो वह अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर सकता है।’’
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है और इस दिशा में तेजी से काम होना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश में मनाया गया। रावलपिंडी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण सफलता की कुंजी है। खान ने कहा, ‘‘हमारा देश तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी। अभिभावकों को अपनी बेटियों को स्कूलों में भेजना चाहिए।’’
विदेश कार्यालय ने इस अवसर पर एक बयान में दुनिया भर की उन महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके कार्यों, बलिदान और प्रयासों ने मानव जाति के लिए प्रगति और सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाना संभव बनाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)