विदेश की खबरें | होउबारा बस्टर्ड के शिकार के लिए पाकिस्तान ने सऊदी के शहजादे, दो अन्य को विशेष परमिट जारी किया

इस्लामाबाद, चार दिसंबर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित पक्षी होउबारा बस्टर्ड के शिकार के लिए सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान और शाही परिवार के दो अन्य सदस्यों को शिकार के मौसम 2020-21 के लिए विशेष परमिट जारी की है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया की खबरों में दी गई।

सूत्रों ने कहा कि दो अन्य शिकारी गवर्नर हैं और उनमें से एक ने पिछले वर्ष शिकार का शुल्क नहीं चुकाया था।

यह भी पढ़े | Big Ticket Lottery: भारतीय मूल के व्यक्ति ने दुबई में लकी ड्रॉ में 30 लाख अमेरिकी डॉलर का जीता इनाम.

‘डॉन’ अखबार ने खबर दी कि शिकारियों को दो प्रांतों -- बलूचिस्तान और पंजाब में कुछ शिकार वाले क्षेत्र आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय प्रोटोकॉल और आधिकारिक पदानुक्रम बनाए रख सकता है, लेकिन इस्लामाबाद में सऊदी अरब के दूतावास को भेजे गए शिकारियों की सूची में सऊद अरब के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति और ‘‘वास्तविक’’ शासक मोहम्मद बिन सलमान का नाम सबसे नीचे दर्ज है।

यह भी पढ़े | COVID-19 के प्रकोप से ब्राजील बेहाल, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 175,000 के पार.

होउबारा बस्टर्ड मध्य एशिया क्षेत्र के ठंडे प्रदेश में रहता है। पाकिस्तान में अपेक्षाकृत गर्म माहौल में रहने के लिए हर वर्ष शीत ऋतु में ये पक्षी यहां आते हैं।

पाकिस्तान की सरकार अरब के शिकारियों को शिकार करने के लिए विशेष रूप से निमंत्रण देती है।

होउबारा की घटती आबादी को देखते हुए यह न केवल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत संरक्षित है बल्कि स्थानीय वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत भी इसे संरक्षण मिला हुआ है। पाकिस्तानियों को इसके शिकार की अनुमति नहीं है।

सूत्रों ने अखबार को बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान जब विपक्ष में थे तो होउबारा के शिकार की अनुमति जारी करने के लिए तत्कालीन संघीय सरकार की आलोचना करते थे और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में होउबारा के शिकार की अनुमति नहीं दी थी जहां उनकी पार्टी तहरीक ए इंसाफ का शासन था, लेकिन अब सऊदी अरब के शिकारियों को अनुमति दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)