विदेश

COVID-19 के प्रकोप से ब्राजील बेहाल, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 175,000 के पार

ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 755 नए मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाते हुए यहां कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 175,270 तक पहुंच गई है.

COVID-19 के प्रकोप से ब्राजील बेहाल, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 175,000 के पार
प्रतीकात्मक (Photo Credits: IANS)

ब्रासीलिया, 4 दिसंबर : ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 755 नए मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाते हुए यहां कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 175,270 तक पहुंच गई है. अमेरिका के बाद ब्राजील में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. कोरोना वायरस महामारी के कारण 7.2 करोड़ से ज्यादा बच्चों के गरीब बनने का खतरा: विश्व बैंक

शुक्रवार को यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले सात दिनों से देश में हर रोज औसतन 544 मौतें हो रही हैं.मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को यहां 50,434 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6,487,084 हो गई है. संक्रमण की बात करें, तो अमेरिका और भारत के बाद इस सूची में ब्राजील का तीसरा स्थान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).