देश की खबरें | पाकिस्तान खुफिया एजेंसी सैन्य रेलगाड़ियों की आवाजाही के बारे में जानकारी मांग सकती है: रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा सैन्य रेलगाड़ियों की आवाजाही की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास के प्रति आगाह किया है तथा कहा है कि गोपनीय जानकारी किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा नहीं की जानी चाहिए।

नयी दिल्ली, सात मई रेल मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा सैन्य रेलगाड़ियों की आवाजाही की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास के प्रति आगाह किया है तथा कहा है कि गोपनीय जानकारी किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा नहीं की जानी चाहिए।

पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने से एक दिन पहले छह मई को जारी अपने परामर्श में मंत्रालय ने कहा था कि ऐसी जानकारी का खुलासा करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा।

रेलवे बोर्ड की ओर से सभी रेलवे जोन के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकों को भेजे गए संदेश में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तानी खुफिया जासूस रेलवे अधिकारियों को फोन कर सैन्य विशेष रेलगाड़ियों की आवाजाही के बारे में गोपनीय जानकारी मांग सकते हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘रेलवे अधिकारियों द्वारा मिल रेल स्टाफ (रेलवे की सैन्य शाखा) के अलावा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को ऐसी जानकारी का खुलासा करना सुरक्षा का उल्लंघन माना जाएगा और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा।’’

मिल रेल भारतीय रेलवे की एक विशेष शाखा है जो रक्षा बलों को रसद सहायता प्रदान करती है।

इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिए, यह वांछित है कि रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को सैन्य विशेष रेलगाड़ियों की आवाजाही और मुद्दे की गंभीरता के बारे में जानकारी की महत्वपूर्ण प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने का निर्देश दिया जाये।’’

मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों से सभी कर्मचारियों को निर्देश देने का आग्रह किया है कि “यदि कोई व्यक्ति सैन्य गतिविधि के बारे में जानकारी चाहता है, तो कोई भी जानकारी अनधिकृत व्यक्तियों को नहीं दी जानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\