खेल की खबरें | विलियमसन के दोहरे शतक से पाकिस्तान मुश्किल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विलियमसन ने नाबाद 200 रन बनाए। उन्होंने रहस्यमयी स्पिनर अबरार अहमद पर एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़ा और फिर एक रन लेकर दोहरा शतक पूरा किया जिसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने नौ विकेट पर 612 रन पर पारी समाप्त घोषित कर दी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे।

विलियमसन ने नाबाद 200 रन बनाए। उन्होंने रहस्यमयी स्पिनर अबरार अहमद पर एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़ा और फिर एक रन लेकर दोहरा शतक पूरा किया जिसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने नौ विकेट पर 612 रन पर पारी समाप्त घोषित कर दी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे।

जवाब में पाकिस्तान ने दो विकेट 77 रन पर गंवा दिये । पाकिस्तानी टीम अभी भी 97 रन पीछे है । चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर इमामुल हक 45 और नोमान अली चार रन बनाकर खेल रहे थे ।

अब्दुल्ला शफीक ने एक बार फिर अपना विकेट गैर जिम्मेदाराना तरीके से गंवा दिया । वह 17 रन बनाकर आफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर शॉर्ट मिड आन में कैच देकर लौटे । बायें हाथ के बल्लेबाज मसूद 10 रन पर पगबाधा आउट हो गए ।

इससे पहले न्यूजीलैंड के लिये विलियमसन और सोढ़ी ने सातवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की तरफ से इस महीने के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 17 विकेट लेने वाले अबरार ने 205 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

विलियमसन और सऊदी में पहले सत्र में 79 रन जोड़े। इन दोनों ने सुबह छह विकेट पर 440 रन से न्यूजीलैंड की पारी आगे बढ़ाई और सहजता से रन बटोरे। पाकिस्तान के नई गेंद लेने के बावजूद भी वे क्रीज पर टिके रहे। बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली (185 रन देकर तीन) और अबरार उन पर खास प्रभाव नहीं डाल पाए।

सोढ़ी ने अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन भी पाकिस्तान के खिलाफ 2014 में बनाया था। उन्होंने यह स्कोर पार करने के तुरंत बाद हवा में लहराता हुआ कैच दिया। इसके बाद साउदी और नील वैगनर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

विलियमसन तब 186 रन पर खेल रहे थे जब आखिरी बल्लेबाज एजाज पटेल ने क्रीज पर कदम रखा। विलियमसन ने पहले अबरार छक्का जमाया और फिर 395 गेंद में पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस