विदेश की खबरें | पाकिस्तान में जनवरी के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमण के 2,000 से अधिक मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,258 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 597,497 हो गई है। बृहस्पतिवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इस्लामाबाद, 11 मार्च पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,258 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 597,497 हो गई है। बृहस्पतिवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में जनवरी के बाद से ये एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

सरकार ने बुधवार को उन शहरों में शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला लिया था, जो अब भी महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले पाकिस्तान में 29 जनवरी को एक दिन में संक्रमण के 2,000 से अधिक मामले सामने आए थे।

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान 53 और रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 13,377 हो गई है। लगभग 1,688 रोगियों की हालत नाजुक है।

देश में अब तक कुल 566,493 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 17,627 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\