विदेश की खबरें | पाकिस्तान को 2022 के लिए जी-77 का अध्यक्ष चुना गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान को 2022 के लिए जी-77 का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसकी बैठक के लिए इस्लामाबाद ने विकास के एजेंडे पर ध्यान रखने का वादा किया है जिसमें ऋण की पुनर्संरचना, जलवायु के लिए वित्तीय योगदान और अवैध वित्तीय संचरण को खत्म करना शामिल है।

इस्लामाबाद, एक दिसम्बर पाकिस्तान को 2022 के लिए जी-77 का नया अध्यक्ष चुना गया है। इसकी बैठक के लिए इस्लामाबाद ने विकास के एजेंडे पर ध्यान रखने का वादा किया है जिसमें ऋण की पुनर्संरचना, जलवायु के लिए वित्तीय योगदान और अवैध वित्तीय संचरण को खत्म करना शामिल है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यहां बयान जारी कर बताया कि ‘समूह 77 और चीन’ की 45वीं मंत्रिस्तरीय बैठक मंगलवार को डिजिटल तरीके से हुई।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बैठक को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर विश्वास जताने के लिए जी-77 के 134 सदस्यों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि दुनिया तीन संकटों -- कोविड-19 महामारी और इसके दुष्प्रभाव, सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र के एजेंडा 2030 को लागू करने की चुनौती और जलवायु आपदा के खतरे का सामना कर रही है।

कुरैशी ने कहा कि विकासशील देशों को संयुक्त राष्ट्र सतत लक्ष्य को 2030 तक हासिल करने के लिए ‘साझा विकास एजेंडा’ को बढ़ावा देना चाहिए।

जी-77 का गठन 1964 में हुआ था जो संयुक्त राष्ट्र में विकासशील देशों का सबसे बड़ा अंतर सरकारी समूह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू