देश की खबरें | पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद को पनाह और बढ़ावा दिया है : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद को पनाह और उसे बढ़ावा दिया है तथा उसके मंत्री गैर-जिम्मेदाराना तरीके से चरमपंथी गतिविधियों का समर्थन करते हैं।
शिमला, 10 मई हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद को पनाह और उसे बढ़ावा दिया है तथा उसके मंत्री गैर-जिम्मेदाराना तरीके से चरमपंथी गतिविधियों का समर्थन करते हैं।
यहां आयोजित सर्वधर्म सद्भाव बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने सभी धर्म गुरुओं और समुदाय के अनुयायियों से सामूहिक रूप से पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे ‘‘विभाजनकारी दुष्प्रचार’’ की निंदा करने और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी ताकत भारत की एकता और अखंडता को कमजोर नहीं कर सकती तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जन जागरूकता को मजबूत किया जाना चाहिए।
यहां जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक में विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद थे।
राज्यपाल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद को पनाह दी है और उसे बढ़ावा दिया है। यहां तक कि पाकिस्तानी सेना भी आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में भाग लेती है और संवेदना व्यक्त करती है, जबकि उसके मंत्री गैर-जिम्मेदाराना तरीके से चरमपंथी गतिविधियों का समर्थन करते हैं।’’
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी देश या इसके सांस्कृतिक ताने-बाने को खतरा उत्पन्न हुआ है, भारतीयों ने राष्ट्र के लिए बलिदान देने में कभी संकोच नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भारत की धार्मिक विविधता, एकता और आस्था की समृद्ध विरासत सामूहिक रूप से राष्ट्र की एकजुटता में योगदान देती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)