विदेश की खबरें | पाकिस्तान बाढ़ : अमेरिका ने अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने पाकिस्तान में पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने व पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए उसे अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 10 जनवरी अमेरिका ने पाकिस्तान में पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने व पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए उसे अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है।

इस भयावह बाढ़ की चपेट में आने से 1,739 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3.3 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हुआ था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इसमें शरणार्थी आश्रय क्षेत्रों में बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए मानवीय मदद भी शामिल है।

प्राइस ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए काफी संतोष हो रहा है कि आज अमेरिका बाढ़ से उबरने व पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर की घोषणा कर रहा है। इस तरह इस मद में हमारी ओर से अब तक दी गई मदद राशि 20 करोड़ डॉलर हो गई है।’’

प्राइस ने कहा कि इन 10 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल बाढ़ के प्रभावों से निपटने, शासकीय कार्यों, रोग संबंधी निगरानी, आर्थिक विकास और स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु स्मार्ट कृषि, खाद्य सुरक्षा व बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए होगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिनेवा में जलवायु परिवर्तन के संबंध में एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा था, ‘‘देश में क्षतिपूर्ति और पुनर्निर्माण को ध्यान में रखते हुए कम से कम 16.3 अरब डॉलर की जरूरत है। इसमें से आधी राशि घरेलू संसाधनों से प्राप्त होगी और आधी विदेशी संसाधनों से।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\