देश की खबरें | पाकिस्तान ने राजौरी में सीमा पर दागे गाले, भारतीय सेना का एक जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

जम्मू, 10 जुलाई पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और गोले दागे।

यह भी पढ़े | ICSE Board 10th 12th Result 2020 Declared: CISCE 10वीं 12वीं के नतीजे जारी, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर करें चेक.

उन्होंने बताया कि हमले में हवलदार साम्बुर गुरुंग (38) घायल हो गया, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़े | निजामुद्दीन मरकज मामला: दिल्ली की एक अदालत ने तबलीगी जमात से जुड़े 82 बांग्लादेशी नागरिकों को किया रिहा.

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हवलदार साम्बुर गुरुंग एक बहादुर और एक ईमानदार सैनिक थे। उनकी कर्तव्य के प्रति निष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।’’

पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिक पुंछ जिले में पिछले दो दिनों से कई सेक्टरों में अग्रिम इलाकों और गांवों में भारी गोलाबारी कर रहे हैं। इसमें दो महिलाओं की जान भी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\