खेल की खबरें | पाकिस्तान ने चैंपियन्स ट्रॉफी टीम में नहीं किया कोई बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। चयनकर्ताओं ने कुछ खिलाड़ियों को शामिल करने को लेकर व्यापक आलोचना के बाद टीम की समीक्षा की।

कराची, 11 फरवरी पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। चयनकर्ताओं ने कुछ खिलाड़ियों को शामिल करने को लेकर व्यापक आलोचना के बाद टीम की समीक्षा की।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और चयनकर्ताओं ने बल्लेबाज खुशदिल शाह और ऑलराउंडर फहीम अशरफ के चयन की आलोचना के बाद 15 सदस्यीय टीम की समीक्षा की।

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अंतिम समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति द्वारा बदलाव करने की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो रही है।

सूत्र ने कहा, ‘‘वही 15 खिलाड़ी आगामी (चैंपियंस ट्रॉफी) टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे और अगर किसी खिलाड़ी को चोट लगती है तो आईसीसी के टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार विकल्प चुना जाएगा।’’

पाकिस्तान की चैंपियन्स ट्रॉफी टीम की कुछ पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने एक से अधिक विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज नहीं रखने और सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर अबरार अहमद को चुनने के लिए कड़ी आलोचना की थी।

पाकिस्तान की चैंपियन्स ट्रॉफी टीम: मुहम्मद रिजवान (कप्तान) बाबर आजम, फखर जमां, सऊद शकील, कामरान गुलाम, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन और हारिस राउफ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू