विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर मोदी की टिप्पणी को ‘भ्रामक और एकतरफा’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पॉडकास्ट में जम्मू-कश्मीर पर की गई टिप्पणी को ‘भ्रामक और एकतरफा’ बताकर खारिज कर दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 17 मार्च पाकिस्तान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पॉडकास्ट में जम्मू-कश्मीर पर की गई टिप्पणी को ‘भ्रामक और एकतरफा’ बताकर खारिज कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा, “भारत की तरफ से शांति के हर प्रयास का जवाब पाकिस्तान ने शत्रुता और विश्वासघात से दिया। ’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए पड़ोसी मुल्क के शीर्ष नेताओं को सद्बुद्धि आए।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने मोदी की टिप्पणी के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में एक बयान जारी किया और उनके दावों को खारिज कर दिया।

बयान के अनुसार, "ये टिप्पणियां भ्रामक और एकतरफा हैं।"

बयान में कहा गया कि इन टिप्पणियों में जानबूझकर जम्मू- कश्मीर के विवाद को नजरअंदाज किया गया है, जो पिछले सात दशकों से अनसुलझा है, जबकि भारत ने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान और कश्मीर के लोगों को यह आश्वासन दिया था कि इस विवाद को हल किया जाएगा, लेकिन अब तक इसे हल नहीं किया गया है।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत पाकिस्तानी धरती पर समस्या पैदा करने में शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड