Pakistan Drone Attack: पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया, आरोपों को आधारहीन बताया

पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि उसने भारत में कई जगहों पर हमला किया है. पाकिस्तान ने ऐसे दावों को ‘पूरी तरह से निराधार’ करार देते हुए कहा कि यह ‘लापरवाह दुष्प्रचार अभियान’ का हिस्सा हैं.

File Photo

इस्लामाबाद, 9 मई : पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि उसने भारत में कई जगहों पर हमला किया है. पाकिस्तान ने ऐसे दावों को ‘पूरी तरह से निराधार’ करार देते हुए कहा कि यह ‘लापरवाह दुष्प्रचार अभियान’ का हिस्सा हैं. विदेश कार्यालय ने आधी रात को जारी बयान में कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं. अधिकारियों के अनुसार, भारत ने बृहस्पतिवार को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया.’’ सैन्य सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से मिसाइलें जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया कस्बों पर भी दागी गईं पर उन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया. अपने बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारतीय मीडिया द्वारा दुष्प्रचारित ‘बेबुनियाद और गैर जिम्मेदाराना आरोपों को सिरे से खारिज करती है, जिसमें पाकिस्तान पर पठानकोट, जैसलमेर और श्रीनगर पर हमले करने का आरोप लगाया गया है.’’ यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पाकिस्तान के असफल ड्रोन हमलों के बाद जम्मू रवाना हुए

बयान में कहा गया, ‘‘ये दावे पूरी तरह से निराधार, राजनीति से प्रेरित और पाकिस्तान को बदनाम करने के उद्देश्य से किए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं.’’ विदेश कार्यालय ने कहा कि बिना किसी विश्वसनीय जांच के पाकिस्तान के खिलाफ बार-बार आरोप लगाना आक्रामकता दिखाने और क्षेत्र को और अधिक अस्थिर करने का बहाना बनाने के लिए जानबूझकर तैयार की गई रणनीति को दर्शाता है. उसने कहा,‘‘ऐसी कार्रवाइयां न केवल क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं, बल्कि राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए गलत सूचनाओं का फायदा उठाने की चिंताजनक इच्छा को भी दर्शाती हैं.’’ पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस ‘‘खतरनाक व्यवहार’’ पर गंभीरता से ध्यान देने और भारत को संयम और जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करने की सलाह देने का आग्रह किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड