विदेश की खबरें | पाकिस्तान: दो आत्मघाती हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग आत्मघाती विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 30 सितंबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग आत्मघाती विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

आतंकवाद रोधी विभाग ने बताया कि बलूचिस्तान में हुए विस्फोटों के सिलसिले में उन्होंने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बलूचिस्तान के मस्तांग जिले में स्थित मदीना मस्जिद के नजदीक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर आयोजित जुलूस पर किए गए हमले में 60 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के हांगू शहर में पुलिस थाना स्थित मस्जिद को निशाना बनाकर हमला किया गया जिससे मस्जिद की छत गिर गई और उसकी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

‘डॉन’ समाचार पत्र ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के हवाले से शनिवार को खबर दी कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आतंकवाद की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबर के मुताबिक, ‘‘अबतक किसी संगठन ने इन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, वहीं पूर्व में पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार रहे प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने भी अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\