विदेश की खबरें | पाकिस्तान: दोहरे आत्मघाती हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 60 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में हुए दो अलग-अलग आत्मघाती विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 30 सितंबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में हुए दो अलग-अलग आत्मघाती विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।

आतंकवाद रोधी विभाग ने बताया कि बलूचिस्तान में हुए विस्फोटों के सिलसिले में उन्होंने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

पाकिस्तान से प्रकाशित ‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक शुक्रवार को बलूचिस्तान के मस्तांग जिले में स्थित मदीना मस्जिद के नजदीक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर आयोजित जुलूस पर किए गए हमले में 55 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

अखबार के मुताबिक दूसरा आत्मघाती हमला खैबर पख्तूनख्वा के हांगू शहर में पुलिस थाना स्थित मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया जिससे मस्जिद की छत गिर गई और उसकी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

‘डॉन’ ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के हवाले से शनिवार को खबर दी कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आतंकवाद की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबर के मुताबिक, ‘‘अबतक किसी संगठन ने इन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, वहीं पूर्व में पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार रहे प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने भी अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी