विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने दावा किया कि ठोस कदमों से कोरोना वायरस के खिलाफ सफलता मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ सफलता मिलने का दावा करते हुए कहा कि सरकार के ठोस उपायों की वजह से देश में वायरस के प्रकोप पर काबू पा लिया गया है।

इस्लामाबाद, 11 अगस्त पाकिस्तान ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ सफलता मिलने का दावा करते हुए कहा कि सरकार के ठोस उपायों की वजह से देश में वायरस के प्रकोप पर काबू पा लिया गया है।

योजना मंत्री असद उमर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोगों पर नजर रखने, जांच करने और पृथक-वास की रणनीति का प्रभावी इस्तेमाल कर नये मामलों और मौत के आंकड़े को कम करने में सफलता मिली।

यह भी पढ़े | Russia Approves First COVID-19 Vaccine: रूस ने बनाया दुनिया का पहला कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को भी दिया गया खुराक.

हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि खतरा टला नहीं है और देश में शिक्षण संस्थानों और शादी सभागारों को छोड़कर सभी क्षेत्रों के पुन: खुल जाने के बाद लोगों को दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रणाली से हम अब तक 11 लाख लोगों पर नजर रख चुके हैं और दस लाख से अधिक लोगों की जांच कर चुके हैं। देश में आए कुल मामलों में से एक लाख से अधिक संक्रमितों का पता इस प्रणाली से चला है। इन लोगों को प्रारंभिक उपचार से फायदा हुआ और उन्होंने सावधानियां बरतीं और वायरस नहीं फैला।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus: अमेरिका में बीते महीने 97,000 से अधिक बच्चे COVID-19 से संक्रमित.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 2,85,620 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वायरस से अब तक 6,120 लोगों की जान जा चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक सिंध में सबसे अधिक 1,24,556 मामले सामने आए हैं जबकि पंजाब में 94,586, खैबर पख्तूनख्वा में 34,755, इस्लामाबाद में 15,281, बलूचिस्तान में 11,921, गिलगित बाल्तिस्तान में 2,371 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 2,150 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\