खेल की खबरें | पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर जीत से अभियान खत्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी की अगुआई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम की नाबाद 32 रन की पारी से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के बेमानी ग्रुप मैच में आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की।

लॉडरहिल, 16 जून पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी की अगुआई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम की नाबाद 32 रन की पारी से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के बेमानी ग्रुप मैच में आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की।

पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी से आयरलैंड को 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन ही बनाने दिये।

पर आयरलैंड ने भी अपने गेंदबाजों की बदौलत यह लक्ष्य पाकिस्तान के लिए चुनौतीपूर्ण बना दिया जिसने 18.5 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की।

आजम (34 गेंद में दो चौके) अंत तक क्रीज पर रहे जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने पांच गेंद में दो छक्के से नाबाद 13 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी।

दोनों टीमें पहले ही सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो गयी थीं जिससे यह ग्रुप मैच केवल औपचारिकता भरा था। आयरलैंड की टीम ग्रुप में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी।

आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने चार ओवर में एक मेडन से 15 रन देकर तीन विकेट झटके।

कर्टिस कैम्फर ने दो जबकि मार्क एडेयर और बेन वाइट ने एक विकेट हासिल किया।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (17) और सैम अयूब (17) पावरप्ले में आउट हो गये।

कप्तान बाबर एक छोर पर डटे रहे जबकि दूसरे छोर पर फखर जमां (05), उस्मान खान (02), शादाब खान (शून्य) आकर चलते बने।

अब्बास अफरीदी ने बाबर का अच्छा साथ निभाया और 21 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।

फिर शाहीन शाह अफरीदी ने आते ही अपनी तीसरी गेंद खेलते हुए छक्का जड़ दिया। फिर दूसरा छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी।

इससे पहले सीम और स्विंग के शानदार प्रदर्शन में शाहीन शाह अफरीदी (चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट), मोहम्मद आमिर (11 रन देकर दो विकेट) और हारिस राऊफ (17 रन देकर एक विकेट) की तिकड़ी ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर आयरलैंड के पावरप्ले में 32 रन पर छह विकेट झटक लिये थे।

बायें हाथ के स्पिनर इमाद वसीम ने फिर चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट झटके।

आयरलैंड के लिए गेरेथ डेलानी 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहे जिन्होंने 19 गेंद की पारी के दौरान तीन छक्के और एक चौका जड़ा।

मार्क एडेयर (15) और जॉर्ज डॉकरेल (11) दोहरे अंक का स्कोर बनाने वाले अन्य खिलाड़ी रहे।

दसवें नंबर के खिलाड़ी जोश लिटिल ने आयरलैंड को 100 रन के पार कराया और 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड की शुरूआत काफी खराब रही, दूसरे ओवर में टीम का स्कोर चार रन पर तीन विकेट था।

शाहीन शाह अफरीदी ने पहली तीन गेंद में एंड्रयू बालबिर्नी (शून्य) और लोकरान टकर (02) के विकेट झटक लिये। आमिर ने फिर आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टरलिंग (01) का विकेट झटका।

हैरी टैक्टर अगली गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी का शिकार हुए जिससे तीन ओवर में 15 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा।

डॉकरेल ने दो चौके जड़कर दबाव कम किया लेकिन आमिर की गेंद पर उन्हें ही कैच दे बैठे।

राऊफ ने फिर कर्टिस कैम्फर को सईम अयूब के हाथों कैच आउट कराया।

डेलानी ने नौवें ओवर में राऊफ पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर शादाब खान पर लांग आन में छक्का जड़कर टीम का अर्धशतक पूरा किया।

इमाद वसीम ने फिर डेलानी को आउट कर स्कोर सात विकेट पर 76 रन कर दिया।

इस गेंदबाज ने इसके बाद एडेयर का विकेट झटक लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\