PAK vs NZ 1st T20I 2023: कप्तान बाबर के सौवें टी20 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से धोया, पाक ने 1-0 से बनाई बढ़त

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर चार विकेट लिये। न्यूजीलैंड की टीम चार ओवर बाकी रहते 94 रन पर ही आउट हो गई । उसने आखिरी पांच विकेट छह रन के भीतर गंवा दिये.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: @Chefkat23/Twitter)

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर चार विकेट लिये। न्यूजीलैंड की टीम चार ओवर बाकी रहते 94 रन पर ही आउट हो गई, उसने आखिरी पांच विकेट छह रन के भीतर गंवा दिये. इससे पहले पाकिस्तान ने 182 रन बनाये । युवा बल्लेबाज साइम अयूब और फखर जमां दोनों ने 47 रन की पारी खेली. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के साथ वापसी करने उतरेगी न्यूज़ीलैंड की टीम, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटसी प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान से श्रृंखला 1 . 2 से हारने के बाद पाकिस्तान ने इस श्रृंखला में अपनी पूरी मजबूत टीम उतारी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में उसके आठ प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं जो भारत में आईपीएल खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड इस दौरे पर पांच टी20 और पांच वनडे खेलेगी.

न्यूजीलैंड के लिये मैट हेनरी ने टुकड़ों में हैट्रिक ली. उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर शादाब खान और इफ्तिखार अहमद को आउट किया. वहीं अगले ओवर की पहली गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी को डीप में डेरिल मिशेल के हाथों लपकवाया.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट