देश की खबरें | पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्षविराम का उल्लंघन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 29 अक्टूबर पाकिस्तान की सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

रक्ष विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम पांच बजकर दस मिनट पर पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

यह भी पढ़े | Kojagiri Purnima 2020 HD Images: कोजागरी पूर्णिमा की दें अपनों को बधाई, भेजें ये खूबसूरत हिंदी GIF Greetings, WhatsApp Status, Wallpapers, Facebook Messages और Photos.

उन्होंने कहा कि भारतय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने इस महीने 26 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: ‘ग्रीन दिल्ली’ एप से जुड़े 21 विभाग, सभी विभागों में एक-एक नोडल अधिकारी और एक वरिष्ठ अधिकारी बने प्रभारी.

उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ जिले के कृष्णागती सेक्टर में किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य जवान जख्मी हो गया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस वर्ष छह अक्टूबर तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान ने 3589 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जबकि 2019 में संघर्षविराम उल्लंघन की कुल 3168 घटनाओं को उसने अंजाम दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला