विदेश की खबरें | पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर के बलूचिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बलूचिस्तान में बाढ़ राहत अभियान में तैनात पाकिस्तानी सेना के एक हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया है, जिसके कारण उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। इस हेलीकॉप्टर में 12 कोर के एक शीर्ष कमांडर समेत सेना के छह वरिष्ठ अधिकारी सवार थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, दो अगस्त बलूचिस्तान में बाढ़ राहत अभियान में तैनात पाकिस्तानी सेना के एक हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया है, जिसके कारण उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। इस हेलीकॉप्टर में 12 कोर के एक शीर्ष कमांडर समेत सेना के छह वरिष्ठ अधिकारी सवार थे।

पाकिस्तान के सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘बलूचिस्तान के लासबेला में बाढ़ राहत कार्यों में तैनात पाकिस्तान के सैन्य विमानन के एक हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया। बलूचिस्तान में बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे 12 कोर के कमांडर समेत छह लोग उसमें सवार थे। तलाश अभियान अभी जारी है।’’

सेना ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की अभी पुष्टि नहीं की है। उसने केवल इतना बताया है कि हेलीकॉप्टर लापता हो गया है।

इस बीच, एक पुलिस सूत्र ने बताया कि हेलीकॉप्टर लासबेला के एक पहाड़ी क्षेत्र में सस्सी पन्नू नामक स्थान के पास स्पष्ट रूप से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

हेलीकॉप्टर में कमांडर 12 कोर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली, पायलट मेजर सैयद, सह-पायलट मेजर तलहा, तटरक्षक बल के महानिदेशक ब्रिगेडियर अमजद, इंजीनियर ब्रिगेडियर खालिद और चीफ नाइक मुदस्सिर सवार थे।

उप महानिरीक्षक खुजदार परवेज इमरानी ने स्वीकार किया कि जिस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर कथित तौर पर लापता हुआ है, वह पहाड़ी इलाका है, वहां जीप नहीं जा सकती और तलाश अभियान जटिल है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की।

बलूचिस्तान में आई बाढ़ में 147 लोगों की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\