Pakistan Cricket Team New Head Coach: पाकिस्तान ने गैरी कर्स्टन को वनडे और टी20 तथा जेसन गिलेस्पी को नियुक्त किया टेस्ट का मुख्य कोच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को विश्व कप विजेता गैरी कर्स्टन को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया जबकि पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी टेस्ट क्रिकेट में यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

गैरी कर्स्टन (बाएं), जेसन गिलेस्पी (दाएं)(Photo Credit: Twitter/@TheRealPCB)

लाहौर, 28 अप्रैल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को विश्व कप विजेता गैरी कर्स्टन को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया जबकि पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी टेस्ट क्रिकेट में यह जिम्मेदारी संभालेंगे. इनके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व आल राउंडर अजहर महमूद को सभी प्रारूपो के लिए टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया.

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी की नियुक्ति दिखाती है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कितनी अहमियत दी गयी है और विदेशी कोच हमारे खिलाड़ियों में कितनी संभावनायें देखते हैं.’’ यह भी पढ़ें: टॉम ब्लंडेल को आउट करने के बाद शाहीन अफरीदी ने मनाया अपना ट्रेडमार्क जश्न, देखें वीडियो

उन्होंने कहा, ‘‘हम टीम को सर्वश्रेष्ठ सुविधायें देना चाहते हैं, इसलिये ही हमने कर्स्टन और गिलेस्पी को नियुक्त किया है.’’

पीसीबी की ऑफिसियल स्टेटमेंट:

कर्स्टन के 22 मई से इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है जिसमें चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे। इसके बाद टीम जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रवाना होगी.

पाकिस्तान पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के खत्म होने के बाद से ही पूर्णकालिक मुख्य कोच की तलाश में था जिसमें टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाने में असफल रही थी.

तब से पाकिस्तान को कोई पूर्णकालिक कोच नहीं मिला था, पर अंत में भारत को 2011 विश्व कप में ट्राफी दिलाने वाले कर्स्टन और इंग्लिंश काउंटी टीम ससेक्स के साथ कोचिंग अनुभव रखने वाले गिलेस्पी को यह भूमिका देने का फैसला किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड