विदेश की खबरें | पाकिस्तान : सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी मामले में लाहौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की संलिप्तता का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मादक पदार्थ रोधी बल (एएनएफ) ने बुधवार को कहा कि उसने ड्रोन के माध्यम से भारत में सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 30 अगस्त पाकिस्तान के मादक पदार्थ रोधी बल (एएनएफ) ने बुधवार को कहा कि उसने ड्रोन के माध्यम से भारत में सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

इस नेटवर्क को लाहौर पुलिस के मादक-पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ के प्रमुख द्वारा संचालित किया जा रहा था।

पिछले हफ्ते, पाकिस्तान रेंजर्स ने दावा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान में ‘‘मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद’’ की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में पाकिस्तानी क्षेत्र से छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इनमें से चार कथित तस्कर भारत के फिरोजपुर के हैं, जिनमें गुरुमीत सिंह, शिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह और विशाल जग्गा शामिल हैं जबकि रतन पाल सिंह जालंधर और गर्वेंदर सिंह लुधियाना के हैं।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, लाहौर पुलिस के मादक-पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ के प्रमुख मजहर इकबाल पर ड्रोन के जरिए भारत में मादक पदार्थ, खासकर हेरोइन की तस्करी करने का आरोप है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इकबाल ने तस्करी के जरिए अरबों रुपये कमाए हैं और हाल में गिरफ्तार किए गए भारतीय तस्करों के बयानों के मद्देनजर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

लाहौर के उप महानिरीक्षक (जांच) इमरान किश्वर ने मीडिया को बताया, ‘‘ड्रोन के माध्यम से सीमा पार (भारत) मादक पदार्थों की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए लाहौर पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ के प्रमुख मजहर इकबाल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सके क्योंकि उन्होंने अग्रिम जमानत ले ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मादक पदार्थों की सीमा पार तस्करी की जांच के दायरे को और बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।’’

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इकबाल और उसका गिरोह ड्रोन के जरिए कसूर से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी करते थे।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘जांच में पता चला है कि मजहर इकबाल ड्रोन के माध्यम से 30 किलोग्राम से अधिक हेरोइन भारत में पहुंचाने में शामिल हैं। वह इसके बदले में दुबई में रकम प्राप्त करते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\