देश की खबरें | पाक ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चौकियों, गांवों को बनाया निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी बलों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

जियो

जम्मू, 21 जून पाकिस्तानी बलों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान भारत की सीमा में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: राजधानी दिल्ली बना साल के पहले सूर्य ग्रहण का गवाह, आसमान में दिखा अद्भुत नजारा.

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने सुबह करीब सवा छह बजे पुंछ जिले के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े | अस्पतालों को खुद ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं, दिल्ली सरकार खरीद रही है: सरकारी आदेश.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास करोल मतराई इलाके में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार देर रात करीब एक बजे गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। यह गोलीबारी एवं गोलाबारी साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक जारी रही।

पाकिस्तान की ओर से इस साल जम्मू-कश्मीर में सीमाओं के पास गोलाबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है और 10 जून तक 2,027 बार संघर्ष विराम का उल्लंगन किया गया।

राजौरी और पुंछ में इस माह पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त