पाक ने ‘अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन ’पर भारतीय राजनयिक को समन किया

पाकिस्तान के अनुसार इस घटना में एक नागरिक की मौत हो गई।

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय मिशन के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने पर विरोध दर्ज कराया।

पाकिस्तान के अनुसार इस घटना में एक नागरिक की मौत हो गई।

विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) जाहिद हफीज चौधरी ने अहलूवालिया को तलब किया और 12 अप्रैल को धुदनियाल, राखचिकरी, चिरिकोट और बरोह सेक्टरों में "संघर्षविराम उल्लंघन’’ की निंदा की।

चौधरी ने कहा कि धुदनियाल सेक्टर में दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई और राखचिकरी और चिरिकोट सेक्टर में दो नागरिक घायल हो गए।

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा (डब्ल्यूबी) पर भारी हथियारों से नागरिक आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बना रही हैं और यह अब भी जारी है।

चौधरी ने कहा कि सीमा पर तनाव बढ़ाकर भारत कश्मीर से ध्यान नहीं हटा सकता है।

उन्होंने भारत से संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट