विदेश की खबरें | पाक सैन्य नेतृत्व टीटीपी के साथ शांति वार्ता करेगा : गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने सैन्य नेतृत्व को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से शांति वार्ता करने के लिए अधिकृत किया है। गृह मंत्री राणा सनाउल्ला ने यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद, तीन जुलाई पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने सैन्य नेतृत्व को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से शांति वार्ता करने के लिए अधिकृत किया है। गृह मंत्री राणा सनाउल्ला ने यह जानकारी दी।

उन्होंने शनिवार को बताया कि सैन्य नेतृत्व वार्ता में होने वाली किसी प्रगति की जानकारी समिति को देगी और इस विषय पर संसद में चर्चा कराई जाएगी।

सन्नाउल्ला ने बताया कि वार्ता केवल पाकिस्तान के संविधान के अंतर्गत ही होगी। डॉन अखबार ने उनके हवाले से बताया कि किसी भी समझौते तक संविधान के तहत पहुंचा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सेना ने 22 जून को राजनीतिक नेतृत्व को आश्वस्त किया था कि टीटीपी के साथ चल रही वार्ता में कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी और आतंकवादी संगठन के साथ होने वाले किसी भी समझौते के लिए संसद से मंजूरी ली जाएगी।

अखबार की खबर के मुताबिक, सैन्य नेतृत्व ने यह आश्वासन प्रधानमंत्री कार्यालय में राजनीतिक नेतृत्व के साथ हुई एक बैठक में दिया।

टीटीपी के साथ अफगान तालिबान की मदद से जारी वार्ता के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजनीतिक नेतृत्व और सैन्य नेतृत्व के बीच बैठक हुई है।

यह बैठक सरकार में शामिल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के विरोध के बाद आयोजित की गई है, जिसने कहा था कि इस वार्ता में उसे भरोसे में नहीं लिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड