देश की खबरें | जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जेसीबी मशीन पर पाक ने की गोलीबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी रेंजरों ने यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास झाड़ियों की सफाई में लगी मशीनों पर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि करीब चार महीने में यह दूसरी बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन हो सकता है।

Corona

जम्मू, दो जून पाकिस्तानी रेंजरों ने यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास झाड़ियों की सफाई में लगी मशीनों पर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि करीब चार महीने में यह दूसरी बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन हो सकता है।

आईबी की सुरक्षा में लगे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने न तो इस घटना की पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने सुबह सवा आठ बजे जम्मू के बाहरी इलाके में अरनिया सेक्टर के विक्रम चौकी क्षेत्र में झाड़ियों की सफाई कर रही बुलेट प्रूफ जेसीबी मशीन देखने के बाद कुछ राउंड गोलियां चलाईं।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई में कुछ राउंड गोलियां चलाईं। साथ ही कहा कि स्थिति सामान्य हो गई और सीमा के पास शांति बनी हुई है।

दो मई को, पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में आईबी के पास गोलीबारी कर संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया था जो दोनों देशों की तरफ से सीमा के पास शांति बनाए रखने के लिए इस साल 25 फरवरी को नये समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्ष-विराम का पहला उल्लंघन था।

पिछले महीने, बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को गोली मार दी थी जिन्होंने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी सांबा सेक्टर में इस तरफ आने की कोशिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू