विदेश की खबरें | पाकिस्तान की अदालत ने धनशोधन मामले में परवेज इलाही को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लाहौर की एक अदालत ने धनशोधन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को मंगलवार को जमानत दे दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 11 जुलाई लाहौर की एक अदालत ने धनशोधन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को मंगलवार को जमानत दे दी।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार बैंकिग अपराध अदालत के न्यायाधीश असलम गोंदाल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री इलाही की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। संघीय जांच एजेंसी (एफएआई) ने इलाही को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

अदालत ने खान के करीबी सहयोगी इलाही को 5,00,000 रुपये के मुचलके के भुगतान पर जमानत दी।

एफआईए ने इलाही (77) और उनके बेटे के खिलाफ 20 जून को धनशोधन और संदिग्ध लेनदेन के आरोप में मामला दर्ज किया था। उन्हें अगले दिन हिरासत में लिया गया और बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अदालत के आदेश के बावजूद एफआईए के रिकॉर्ड जमा करने में विफल रहने के बाद न्यायाधीश गोंदाल ने जांच एजेंसी के असहयोगात्मक रवैये पर सवाल उठाया।

नौ मई को हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर खान की पार्टी पर कार्रवाई की गई थी, इस बीच शुरुआत में भ्रष्टाचार के एक मामले में एक जून को इलाही को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें अलग-अलग मामलों में कई बार गिरफ्तार किया गया, जिनमें धनशोधन के दो मामले भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू