विदेश की खबरें | पाक-अफगान सीमा पर हालात 'सामान्य एवं नियत्रंण' में: पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान से लगी उसकी सीमा पर स्थिति ''सामान्य और नियंत्रण'' में है और वह पड़ोसी देश में बदलते घटनाक्रम की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस्लामाबाद, 27 अगस्त पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान से लगी उसकी सीमा पर स्थिति ''सामान्य और नियंत्रण'' में है और वह पड़ोसी देश में बदलते घटनाक्रम की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने संवाददाताओं से कहा, '' पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को अनुमान था कि ऐसा कुछ (अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा) हो सकता है। इसलिए, उस तरफ (अफगानिस्तान में) जो कुछ भी हुआ है, इसके बावजूद पाक-अफगान सीमा पर स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।''

उन्होंने कहा, '' इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ नहीं हो सकता। हालांकि, हम तैयार हैं।''

प्रवक्ता ने कहा, '' 78 सीमा चौकियों में से 17 चौकियों की पहचान की गई है (सैनिकों की तैनाती बढ़ाने के लिए) और अवैध रास्तों को बंद किया गया था। 15 अगस्त के बाद टर्मिनल और सीमा चौकियों को खुला रखा गया है।''

मेजर जनरल इफ्तिखार ने यह भी आरोप लगाया कि भारत का अफगानिस्तान में निवेश करने का एकमात्र मकसद पाकिस्तान को अस्थिर करना था।

वहीं, भारत पूर्व में इस तरह के आरोपों को आधारहीन करार देते हुए उन्हें खारिज कर चुका है। साथ ही भारत ने इस्लामाबाद से उसकी जमीन से होने वाले आतंकवाद को समाप्त करने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू