देश की खबरें | खुफिया नाकामी के कारण हुआ पहलगाम आतंकी हमला : ओवैसी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकवादी हमला खुफिया नाकामी का नतीजा है।

हैदराबाद, 23 अप्रैल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकवादी हमला खुफिया नाकामी का नतीजा है।

उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस घटना के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा में हुई घटनाओं से भी अधिक खतरनाक, निंदनीय और पीड़ादायक है।

हैदराबाद के सांसद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस घटना की कड़ी निंदा की और उम्मीद जताई कि सरकार सभी आतंकवादियों को सबक सिखाएगी और पीड़ितों के परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम में आतंकवादियों ने बेगुनाह लोगों का धर्म पूछा और अंधाधुंध गोली लगाकर उनकी हत्या कर दी। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह खुफिया नाकामी भी है।’’

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को यह देखना चाहिए कि उनकी (आतंकवाद को रोकने की) नीति किस हद तक सफल हो रही है या नहीं।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से आए आतंकवादियों का इरादा भारत में आतंक फैलाना और निर्दोष लोगों की हत्या करना है।

ओवैसी ने कहा, ‘‘यह एक पीड़ा देने वाली घटना है और यह नरसंहार है।’’

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम घटना के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती है।

उन्होंने कहा कि (कुछ ताकतों द्वारा) कश्मीर में पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि 26 मृतकों में दो विदेशी थे जो संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से थे तथा दो स्थानीय नागरिक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी