देश की खबरें | पहलगाम हमला: भावनगर के पिता-पुत्र के शव कश्मीर से अहमदाबाद लाये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल गुजरात के तीन पर्यटकों में से दो के शव बुधवार रात अहमदाबाद लाये गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अहमदाबाद, 23 अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल गुजरात के तीन पर्यटकों में से दो के शव बुधवार रात अहमदाबाद लाये गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

सूरत के शैलेश कलथिया, भावनगर के यतीश परमार और उनके बेटे स्मित मंगलवार को पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे।

इनमें से यतीश परमार और उनके बेटे स्मित के पार्थिव शरीर मुंबई से विमान द्वारा अहमदाबाद हवाई अड्डे लाए गए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और स्वास्थ्य राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने हवाई अड्डे पर दोनों के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

हवाई अड्डे से दोनों के शव एक वाहन में भावनगर ले जाये गए।

शैलेश कलाथिया का शव आज रात सूरत पहुंचने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\