देश की खबरें | पहलगाम हमला : आतंकवादियों को पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिला; स्केच जारी, इनाम घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की संख्या पांच से सात के बीच हो सकती है, जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षित कम से कम दो स्थानीय आतंकवादियों से मदद मिली थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 23 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की संख्या पांच से सात के बीच हो सकती है, जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षित कम से कम दो स्थानीय आतंकवादियों से मदद मिली थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में बिजबेहरा निवासी आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी की भूमिका सामने आई है, जिसकी पहचान इसमें मारे गए एक पर्यटक की पत्नी ने की।

अधिकारियों का मानना है कि आदिल 2018 में पाकिस्तान चला गया था, जहां उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से हथियारों का प्रशिक्षण हासिल किया और फिर हमलों को अंजाम देने के लिए भारत लौट आया।

अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि मंगलवार को बैसरन में चार आतंकवादियों ने पर्यटकों को कतारों में खड़ा कर उन पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जबकि कम से कम एक से तीन आतंकवादियों को रणनीतिक रूप से यह देखने के लिए तैनात किया गया था कि सुरक्षाबल तो नहीं आ रहे।

अधिकारियों ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि आतंकवादियों ने अपने बर्बर कृत्य को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा पहन रखे थे।

उन्होंने बताया कि चश्मदीदों को कम से कम छह से सात तस्वीरें दिखाई गईं, जिनमें से एक में मौजूद आदिल की पहचान उस आतंकवादी के रूप में की गई, जो गोली चला रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद आतंकवादी पीर पंजाल क्षेत्र के देवदार के घने जंगलों की ओर भाग गए।

उन्होंने बताया कि हमले के सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ की गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने तीन लोगों के स्केच भी जारी किए हैं, जिनके इस आतंकवादी हमले में शामिल होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि ये तीनों लोग पाकिस्तानी हैं और इनका नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इन तीनों का कोड नाम मूसा, यूनुस और आसिफ था तथा ये पुंछ में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों के बारे में सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड