जरुरी जानकारी | झारखंड में 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीद होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विज्ञप्ति में बताया गया है, ‘‘’साधारण किस्म का धान 1868 रुपए प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-ए धान 1888 रुपए प्रति क्विंटल किसानों से क्रय किया जायेगा।’’
विज्ञप्ति में बताया गया है, ‘‘’साधारण किस्म का धान 1868 रुपए प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-ए धान 1888 रुपए प्रति क्विंटल किसानों से क्रय किया जायेगा।’’
इसके अलावा किसानों को बोनस के रूप में 182 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खरीफ विपणन मौसम 2020-21 के दौरान किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति करने हेतु धान अधिप्राप्ति योजना के स्वरूप को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
बताया गया है कि इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की अगली बैठक में विचारार्थ रखा जा सकता है।
यह भी पढ़े | Chandigarh Bans Sale and Use Of Crackers: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगी पाबंदी.
झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा आवश्यकतानुसार पंजीकृत किसानों की संख्या एवं प्रखंड से दूरी को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त संख्या में धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित किए जाएंगे।
सत्ताधारी गठबंधन के दलों ने पिछले विधानसभा चुनावों में किसानों से 2300-2700 रुपये प्रति क्विंटल धान किसानों से खरीदने का वादा किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)