जरुरी जानकारी | खरीफ सत्र में धान बुवाई अभीतक पिछले साल से 17 प्रतिशत ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई से जून) में अभी तक धान रोपाई का रकबा पिछले साल इसी समय से 17.33 प्रतिशत बढ़कर 220.24 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले साल अब तक 187.70 लाख हेक्टेयर में रोपाई हुई ही थी। कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई से जून) में अभी तक धान रोपाई का रकबा पिछले साल इसी समय से 17.33 प्रतिशत बढ़कर 220.24 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले साल अब तक 187.70 लाख हेक्टेयर में रोपाई हुई ही थी। कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान खेती के कामकाज को सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय कर रही है। खरीफ की बुवाई के रकबे में संतोषजनक प्रगति हुई है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

अब तक धान के कुल रकबे में उत्तर प्रदेश में 6.50 लाख हेक्टेयर , झारखंड (6.10 लाख हेक्टेयर), मध्य प्रदेश (5.98 लाख हेक्टेयर), बिहार (5.66 लाख हेक्टेयर) , छत्तीसगढ़ (3.57 लाख हेक्टेयर), पश्चिम बंगाल (2.80 लाख हेक्टेयर) और तेलंगाना में 2.50 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई है।

दलहनों का रकबा पिछले साल से 5.74 प्रतिशत बढ़कर 99.71 लाख हेक्टेयर और मोटे अनाजों की बुवाई का रकबा 14 प्रतिशत बढ़कर 137.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र तक पहंच गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

तिलहनों की बुवाई 166.36 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गयी है जो पिछले साल की समान अवधि के 133.56 लाख हेक्टेयर से 24.56 प्रतिशत ऊपर है।

सभी खरीफ फसलों की खेता का कुल रकबा 18.50 प्रतिशत बढ़कर 799.95 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 675.07 लाख हेक्टेयर था।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने रिपोर्ट दी है कि देश के विभिन्न हिस्सों में 123 जलाशयों में पानी का भंडारण पिछले वर्ष की इसी अवधि के 155 प्रतिशत के बराबर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\